Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

3567 शिक्षकों को नियुक्ति, योगी बोले- जॉइनिंग में अड़चन डाली तो खैर नहीं..!

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि किसी की जॉइनिंग में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर नियुक्ति के बदले पैसे मांगने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। योगी ने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ सही सोच और नई चीजें सीखने की आदत विकसित करने की अपील की।
3567 शिक्षकों को नियुक्ति, योगी बोले- जॉइनिंग में अड़चन डाली तो खैर नहीं..!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,567 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चुने गए 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता और 2,372 सहायक अध्यापक शामिल हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी पाने वाले शिक्षक लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति के बाद किसी शिक्षक से पैसे मांगने या जॉइनिंग रोकने की शिकायत मिली तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जॉइनिंग में पैसे मांगे तो कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी की जॉइनिंग बिना परेशानी के होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रबंधक, प्रधानाचार्य या अन्य व्यक्ति की ओर से लेनदेन की बात सामने आती है तो इसकी शिकायत शासन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने वाले को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

3567 अभ्यर्थियों को मिली नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 पीजीटी और 2,372 टीजीटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये शिक्षक केवल स्कूल में पढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और सोच को भी मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक साल में करीब 100 विद्यार्थियों से संवाद करता है तो इतने शिक्षकों के जरिए लाखों बच्चों तक सकारात्मक संदेश पहुंच सकता है।

वंदे मातरम न गाने पर सजा का सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब; 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

योगी बोले- शिक्षक बनाएंगे भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्कूलों में भवन, लैब और दूसरी सुविधाएं तैयार कर सकती है, लेकिन उनका सही इस्तेमाल विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर करते हैं। उन्होंने कहा कि आज गूगल जानकारी दे सकता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जवाब दे सकता है, लेकिन सही समय पर सही फैसला लेने की समझ शिक्षक ही विकसित कर सकता है।

छह महीने में एक लाख और नौकरियों का दावा

योगी ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने अगले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को रोजगार देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में योग्यता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

पुराने भर्ती सिस्टम पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पिछली भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक अभ्यर्थी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि एक युवक ने बताया था कि वर्ष 2015 में उससे नौकरी के लिए आठ लाख रुपये मांगे गए थे। पैसे जुटाने तक उससे अधिक रकम देने वाला दूसरा उम्मीदवार आ गया और उसे नौकरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे मामलों के बजाय योग्यता के आधार पर चयन होना चाहिए।

दिल्ली SIR को लेकल सुप्रीम कोर्ट सख्त, SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं रहने की सलाह

योगी ने कहा कि शिक्षक का काम केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है। बच्चों में सवाल पूछने, नई चीजें समझने और सही-गलत में फर्क करने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। उन्होंने शिक्षकों से महापुरुषों की जीवनियां और समाज से जुड़े विषय विद्यार्थियों तक पहुंचाने की अपील की।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts