PlayBreaking News

PM मोदी की दीर्घायु के लिए CM शिवराज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे

Follow on Google News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे। बता दें कि ये कार्यक्रम लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में होगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में आयोजित महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान में सम्मिलित हो रहे हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी महामृत्युंजय का जाप किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई थी। https://twitter.com/BJP4MP/status/1478983843335966724?s=20

PM मोदी का जीवन हम सबके लिए अमूल्य : CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश और हम सबके लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए आज भोपाल में श्री महामृत्युंजय जाप करूंगा। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1478978432285351939?s=20 मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts