Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकाल मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान : CM शिवराज ने अच्छी बारिश के लिए की प्रार्थना, बोले- किसान भाइयों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा

Follow on Google News
महाकाल मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान : CM  शिवराज ने अच्छी बारिश के लिए की प्रार्थना, बोले- किसान भाइयों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना को लेकर महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा की, प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण संकट के हालात बन गए हैं। जिससे निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अनावश्‍यक बिजली का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया।

किसान भाइयों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा

सीएम शिवराज ने कहा कि, आज महाकाल महाराज की शरण में आया हूं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि अल्‍प वर्षा के कारण प्रदेश के किसानों व फसलों पर जो संकट आया है, इससे हमें निकालें और कृपा की वर्षा करें। मैं जनता जर्नादन से भी अपील करता हूं कि आप भी भगवान से अच्‍छी वर्षा के लिए प्रार्थना करें। आप सभी से यह भी आग्रह है कि अनावश्‍यक बिजली का उपयोग न करें, ताकि हम सभी जगह बिजली की आपूर्ति कर पाएं। मैं सभी प्रदेशवासियों को विश्‍वास दिलाता हूं कि इस संकट के समय में अपनी तरफ से किसान भाइयों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

66 ब्राह्मणों ने किया रुद्र पाठ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। जहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। वहीं प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना को लेकर किए जा रहे महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए। महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने कराया। महाकाल मंदिर के पुजारियों और 66 ब्राह्मणों ने महाकाल के सम्मुख नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ किए। प्रदेश में सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना के लिए अनुष्ठान हो रहा। दर्शन के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रदेश में अच्छी बारिश हो और सभी का कल्याण हो ऐसी कामना भगवान महाकाल से की है। आपने कहा कि प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण संकट के हालत पैदा हो गए हैं। जिससे निपटने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। (इनपुट - संदीप पांडला) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts