Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के पुलिसकर्मियों को सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश; पेट्रोल, वर्दी लिए भत्ता बढ़ाया; ये घोषणाएं भी की

Follow on Google News
MP के पुलिसकर्मियों को सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश; पेट्रोल, वर्दी लिए भत्ता बढ़ाया; ये घोषणाएं भी की
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए सौगातों की बरसात कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्‍य के पुलिसकर्मियों को साप्‍ताहि‍क अवकाश देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश पुलिस के भत्तों में वृद्धि की गई है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वेतनमान का पंचम स्तर देने का ऐलान भी किया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।

एमपी पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटती : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है। मध्य प्रदेश की पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। बेटियों को प्रदेश में पुलिस की भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियां अपना फर्ज बखूबी निभा रही हैं। मैं पुलिस के सभी साथियों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज हमारे लिए खुशी का पल है। भांजे-भांजियों के चेहरे खुशी और खुशी से भरे रहें। वे अपना और देश-प्रदेश का बेहतर भविष्य बनाएं। पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस दिन-रात जनता की सेवा करती है। https://twitter.com/psamachar1/status/1684980080953675777?s=20

MP के फोर्स में बेटियों की संख्या बढ़ना गर्व की बात

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के फोर्स में बेटियों की तादाद बढ़ती जा रही है, यह गर्व का विषय है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, जनता मेरी भगवान है और मैं उसका पुजारी हूं। अपने प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली के लिए मेहनत कर रहा हूं। सीएम ने कहा कि सब मिलकर मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान करें।

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पुलिस के जवानों और उनके परिवारजनों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम में DGP सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के परिवाजन मौजूद रहे। सीएम शिवराज के साथ पत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। सीएम ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बालक-बालिकाओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सीएम शिवराज की प्रमुख घोषणाएं

  • सभी पुलिस स्टेशनों में तैनात कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, जिनके पास सरकारी वाहन नहीं हैं, उन्हें प्रति माह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ाया। 1 हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा।
  • निःशुल्क भोजन भत्ते की दर प्रतिदिन 100 रुपए होगी।
  • कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल का वर्दी भत्ता बढ़ाया। अब हर वर्ष 5 हजार रूपए दिया जाएगा।
  • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को 5वां वेतनमान दिया जाएगा।
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
  • सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।
  • 25 हजार नए आवास पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- BJP के प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का नए सिरे से गठन, MP से 3 नेताओं को मिली जगह; देखें LIST
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts