Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mohan Cabinet Meeting : लाड़ली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए बड़ा फैसला लिया

Mohan Cabinet Meeting : लाड़ली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए बड़ा फैसला लिया
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला किया गया है। अब मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके ऊपर जो भी राशि लगेगी उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी। इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें निधन होने पर 2 लाख रुपए और स्थाई दिव्यांगता पर 1 लाख रुपए का बीमा मिलेगा।

कैबिनेट के अन्य फैसले

  • मोहन कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जो सड़कें अधूरी रह गई है, उन्हें अब राज्य सरकार द्वारा बनाया जाएगा। इसके लिए 56 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया है।
  • प्रदेश के 22 जिलों (आलीराजपुर आगर मालवा रीवा अनूपपुर ग्वालियर अशोक नगर भिंड कटनी उमरिया बैतूल भोपाल बुरहानपुर खंडवा खरगोन धार मुरैना सतना शहडोल निवाड़ी सिंगरौली उज्जैन और सागर) के एलोपैथी अस्पतला में डॉक्टर के सभी विकल्प उपलब्ध कराने के लिए आयुष विंग की स्थापना की जाएगी। इसके संचालन के लिए 213 पदों की स्वीकृति दी गई।
  • साथ ही छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा की सेवा के दौरान अपने दायित्व का निर्माण करते हुए मृत्यु हो जाने पर 90 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया गया। इसमें से 45 लाख रुपए पत्नी और 45 लाख रुपए माता-पिता को दिए जाएंगे। पूर्व में 10 लाख रुपए स्वजन को दिए जा चुके हैं।

ग्वालियर में होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकतानुसार कार्य किया जाए। परंपरागत उद्योग और व्यापार- व्यवसाय में लगे लोगों को भी अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए यह बात कही।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts