PlayBreaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा संपन्न, आज दिल्ली लौटेंगे, अंतिम दिन बार्सिलोना के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा संपन्न, आज दिल्ली लौटेंगे, अंतिम दिन बार्सिलोना के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के चौथे और अंतिम दिन बार्सिलोना की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क गुएल, सग्रादा फैमिलिया चर्च और पिकासो संग्रहालय का भ्रमण किया, जो अपनी अनूठी निर्माण शैली और कलात्मक धरोहरों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

    बार्सिलोना में समृद्ध कला-संस्कृति से जुड़े मुख्यमंत्री

    अपने स्पेन प्रवास के चौथे और अंतिम दिन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बार्सिलोना की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। उन्होंने भ्रमण की शुरुआत पार्क गुएल से की,  यह स्थल प्रकृति और वास्तुकला का बेजोड़ मेल है, जिसे प्रसिद्ध वास्तुकार एंटोनी गौडी ने डिज़ाइन किया था।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने सग्रादा फैमिलिया चर्च का दौरा किया  यह चर्च अपने अधूरे लेकिन भव्य निर्माण के लिए विश्वविख्यात है। दिन के अंत में उन्होंने पिकासो म्यूजियम का भ्रमण किया, जहां विश्वप्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो की लगभग 5,000 कलाकृतियां संग्रहित हैं।

    मध्यप्रदेश के विकास की दिशा में कदम

    मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा महज पर्यटन या औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। इसके माध्यम से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों के मॉडल को समझने का प्रयास किया। यह उम्मीद की जा रही है कि वे इन अनुभवों के आधार पर मध्य प्रदेश में संस्कृति आधारित आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलेंगे।

    आज दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

    स्पेन की सांस्कृतिक यात्रा पूरी कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली लौटेंगे। उनका यह दौरा राज्य की सांस्कृतिक छवि को सशक्त करने और वैश्विक स्तर पर मध्य प्रदेश को रचनात्मक निवेश के लिए प्रस्तुत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts