सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा, उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे पांच हजार रुपए, लाड़ली बहनों को भाई दूज से मिलेगा ये उपहार

सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा, उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे पांच हजार रुपए, लाड़ली बहनों को भाई दूज से मिलेगा ये उपहार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देना का ऐलान किया है। वहीं, लाड़ली बहना योजना को लेकर उन्होंने कहा कि भाई दूज से 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहना को दी जाएगी। यह उनके लिए दीपावली और भाई दूज का उपहार होगा।

    हर युवा को मिले काम- सीएम

    दरअसल, सीएम ने गुरुवार को भोपाल के अचारपुरा में छः नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम प्राथमिक मानती है। हर युवा को काम मिले, ऐसा राज्य का मानना है।

    लाड़ली बहनों को दिए जाएंगे छः हजार

    मुख्यमंत्री ने कहा, लाड़ली बहनों को भी उद्योगों में कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बहनों को छः हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आगे चलकर घर बैठे लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए की मदद राशि दी जाएगी ।

    हमारे उद्योग मंदिर की तरह- सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे उद्योग कारखाने एक तरह के मंदिर हैं। यह मंदिर का स्वरूप हैं, जो लोगों के कष्ट मिटाते हैं। मध्य प्रदेश में उद्योगों को लगातार फैलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के युवाओं को कही जाने की जरूरत नहीं है। हमारा राज्य सफल होगा और यहीं लोगों के लिए रोजगार के अवसर होंगे।

    अत्याधुनिक कोच निर्माण का होगा उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में ये भी बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले महीने 10 अगस्त को भोपाल आएंगे। वे यहां रेल के अत्याधुनिक कोच निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो जैसी ट्रेनों के कोच बनाए जाएंगे।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts