Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा नदी में लगाई डुबकी, रामघाट पर की सफाई, बोले- यह हमारा फर्ज है

Follow on Google News
उज्जैन : सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा नदी में लगाई डुबकी, रामघाट पर की सफाई, बोले- यह हमारा फर्ज है
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के पवित्र रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और घाट की सफाई कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएम यादव ने कहा कि शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों लोग यहां आकर परिक्रमा करते हैं।

घाट पर स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घाट की सफाई में भाग लिया और वे खुद घाट पर पड़े कचरे को हटाते नजर आए। उन्होंने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है।

शिप्रा को नमन करते हुए स्नान किया

सीएम ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है। ये भी पढ़ें- भोजपुर में शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष : अंधाधुंध फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 5 घायल; पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts