Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM ने किसानों को दी राहत, कहा- प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति पर मिलेगी राहत राशि

Follow on Google News
CM ने किसानों को दी राहत, कहा- प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति पर मिलेगी राहत राशि
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते मौसम के बीच किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने बयान जारी करते हुए किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी मौसम बदला है। किसानों के किसी भी संकट में सरकार संवेदनशील होकर उनके साथ खड़ी है।

छोटे किसानों को बोनस देने की तैयारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसल किसी भी माध्यम से बेचे जाने की सुविधा देती है। ऐसे छोटे किसान जिनकी फसलों का उपार्जन नहीं हो पाता और वे अपने स्तर से फसल बेच देते हैं उन्हें प्रति हेक्टेयर राशि प्रदान करने अथवा बोनस के संबंध में आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में विचार कर उन किसानों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अथवा अपेक्षाकृत सक्षम नहीं हैं। ओला, पाला आदि से फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं। देखें वीडियो...

सावधानियां बरतने अपील

मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान किया कि विपरीत मौसम में फसलों के साथ ही स्वयं की सुरक्षा के लिए समस्त एहतियात बरतें। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुले नहीं रहना चाहिए। ट्यूब वेल खुले रखना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुले नहीं रहना चाहिए। ऐसा करना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों को भी असमय वर्षा, शीत आदि से बचाव के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts