सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। डॉ. यादव ने कहा है कि इससे कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा उजागर हुई है।
कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। India AI Impact Summit 2026 में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि है कांग्रेसियों का यह हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है। जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है। डॉ. यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती।

    Twitter Post

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूरा राष्ट्र शर्मसार : खंडेलवाल

    दिल्ली में 'India AI Impact Summit में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन से पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है। खंडेलवाल ने कहा कि AI Impact Summit संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक आयोजन में 100 से अधिक देशों, विश्व की अग्रणी मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाती है। एआई के मामले में हमारा देश दुनिया के शिखर पर पहुंचे, आत्मनिर्भर बने और दुनिया को लीड करे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जिसे दूषित करने का काम कांग्रेस कर रही है। खंडेलवाल ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेसियों ने दिल्ली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है, उससे केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है और इस अर्धनग्न प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है।

    कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी का पुतला जलाया

    AI Impact Summit में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन करने पर भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी का पुतला जलाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा और जिला भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा 21 फरवरी को बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts