Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदेश यात्रा पर CM डॉ. मोहन यादव, कहा- जहां निवेशक मिलेंगे, वहां जाने का दायित्व है हमारा, फरवरी में होगी ग्लोबल इनोवेशन समिट

Follow on Google News
विदेश यात्रा पर CM डॉ. मोहन यादव, कहा- जहां निवेशक मिलेंगे, वहां जाने का दायित्व है हमारा, फरवरी में होगी ग्लोबल इनोवेशन समिट
भोपाल/मुंबई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जाने के पूर्व कहा कि जहां जहां निवेशक मिलेंगे, वहां जाने का हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री शनिवार देर रात 6 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हुए हैं। सीएम 30 नवंबर तक इंग्लैंड और जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे एमपी में निवेश को लेकर अलग-अलग बैठकों में भाग लेंगे।

निवेश के लिए कर रहे आमंत्रित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हम लगातार निवेश के लिए अलग-अलग घरानों को आमंत्रित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ हमने देश के कई राज्यों से भी निवेशकों को यहां बुलाने का अभियान चलाया है। फरवरी महीने में ग्लोबल इनोवेशन समिट होने जा रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें। इसी संबंध में मैं 24 तारीख से लगातार एक तारीख तक जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर रहूंगा। देखें वीडियो...

साल 2024 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में जो क्षमता और योग्यता है उसका सदुपयोग करने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। साल 2024 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का दायित्व बनता है कि जहां-जहां भी निवेशक मिलें वहां जाएं। डॉ यादव आज से विदेश यात्रा पर हैं। वे इस क्रम में पहले इंग्लैंड और बाद में जर्मनी की यात्रा पर हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts