Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे, ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर एकात्म धाम में टेका मत्था, अधिकारियों के साथ की निर्माण कार्य की समीक्षा

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे, ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर एकात्म धाम में टेका मत्था, अधिकारियों के साथ की निर्माण कार्य की समीक्षा
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर पहुंचे। अपने ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान एकात्म धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा की। यहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने एकात्म धाम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और एकात्म दर्शन की प्रदर्शनी को भी देखा।

पुस्तक और कैलेण्डर का विमोचन

आचार्य शंकराचार्य की ज्ञानभूमि ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में "Statue Of Oneness" पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पुस्तक "Ekatma Dham: A Journey of Oneness" एवं "अद्वैत जागरण युवा शिविर 2025" के कैलेण्डर का विमोचन किया। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की शिक्षाओं और जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रगतिरत एकात्म धाम के निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पवित्र एकात्म धाम, मध्यप्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र और धार्मिक पर्यटन हेतु विश्व के लिए विशिष्ट आकर्षण का केंद्र होगा।

12 महीने पहुंच सके तीर्थ यात्री : सीएम

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं साधु-संतों के साथ एकात्म धाम निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म धाम सहित ज्योतिर्लिंग क्षेत्र को विकसित किया जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा पहले 12 साल में एक बार तीर्थ यात्री पहुंचते थे, हम कोशिश करेंगे कि 12 महीने तीर्थ यात्री यहां पहुंचे।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। बाद में वह ब्रह्मपुरी घाट पहुंचे और अपने गुरु की पैदल नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। संतों ने मुख्यमंत्री से एकात्मक दर्शन क्षेत्र के विकास की कार्य योजना बताई और भविष्य में इसे कैसे वैश्विक पटल पर स्थापित किया जा सकता है, उसके बारे में बताया।

गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा

एकात्म धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त यहां अब आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी जा रही है, जिसके तहत इसमें अभी निर्माण कार्य लगातार जारी है। यह ओंकारेश्वर में मंधाता पर्वत पर बन रहा है। मंधाता पर्वत नर्मदा नदी के किनारे है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts