PlayBreaking News

सिनेमा हॉल की सीट, कप होल्डर्स में टॉयलेट से 14 गुना जर्म्स

यूके के सिनेमाघरों में किए गए अध्ययन का नतीजा, चेयर्स की ज्यादा सफाई की जरूरत सामने आई
Follow on Google News
सिनेमा हॉल की सीट, कप होल्डर्स में टॉयलेट से 14 गुना जर्म्स

लंदन। सिनेमा हॉल की सीट एवं कप होल्डर्स में टॉयलेट से 14 गुना ज्यादा बैक्टीरिया एवं फफूंद होते हैं। यूनाइटेड किंगडम में हाल ही में किए गए इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने देश के सिनेमाघरों की सीटों तथा कपहोल्डर्स के नमूने लिए और उनका माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में परीक्षण करवाया। इसकी तुलना के लिए तीन टॉयलेट सीटों के भी नमूने लिए गए। परीक्षण में यह पाया गया कि सिनेमा हॉल की एक सीट में बैक्टीरिया की औसतन 1,864 कॉलोनियां थीं। टॉयलेट की तुलना में यह संख्या 14 गुना ज्यादा पाई गर्इं। बेटवे नाम की संस्था ने यह अध्ययन किया है। उसका कहना है कि निश्चित तौर पर सिनेमा हॉल की सीटों में सफाई की स्थिति सीट के स्टाइल एवं फैब्रिक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अध्ययन में सबसे ज्यादा गंदे पाए गए सिनेमा हॉल की सीट में बैक्टीरिया की तीन हजार कॉलोनियां पनप रहीं थीं। इसके विपरीत सबसे साफ पाए गए सिनेमा हॉल की सीट में बैक्टीरिया की महज 80 कॉलोनियां पाई गर्इं, जोकि औसत टॉयलेट सीट की तुलना में 55 गुना कम थीं। कप होल्डर्स में गंदगी सीटों से भी ज्यादा पाई गई। कप होल्डर्स में औसतन बैक्टीरिया की 2,396 कॉलोनियां पाई गर्इं जोकि टॉयलेट सीट की तुलना में 18 गुना ज्यादा थीं।

इंसानों की स्किन पर पाए जाते हैं ये बैक्टीरिया

अध्ययन के नतीजों का गहराई से विश्लेषण करने पर सिनेमा हॉल में मुख्यत: चार प्रकार के माइक्रोब्स पाए गए। सभी सिनेमा हॉल की सीटों में स्टेफीलोकोकस एवं माइक्रोकोकस बैक्टीरिया पाया गया। यह वह बैक्टीरिया है जो इंसानों की स्किन पर पाया जाता है। वहीं कप होल्डर्स में बेसीलस नाम का बैक्टीरिया पाया गया। बेटवे ने कहा कि इनमें से अधिकांश बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते हैं तथा ये हमारे चारों ओर के वातावरण में भी मौजूद होते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts