Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन के एक्सटेंशन पर पीसीसी चीफ बड़ा बयान, जानिए जीतू पटवारी ने क्या कहा 

चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन के एक्सटेंशन पर पीसीसी चीफ बड़ा बयान, जानिए जीतू पटवारी ने क्या कहा 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को सरकार ने एक साल का कार्यकाल विस्तार दे दिया है। वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वे 2026 तक सेवा देंगे। इस फैसले के बाद जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर कई सवाल खड़े किए और सरकार पर निशाना साधा।

    Twitter Post

    पटवारी बोले- मुख्यमंत्री कितना पसंद करते हैं? 

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को कहा कि अनुराग जैन एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री उन्हें कितना पसंद करते हैं। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि राज्य कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। चूंकि जैन लंबे समय तक आर्थिक विभाग से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनसे अपेक्षा है कि वे इस दिशा में ठोस कदम उठाएं।

    सरकार की पकड़ कमजोर, मंत्री बेलगाम 

    पटवारी ने प्रशासनिक अराजकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। सरकार की पकड़ कमजोर है, मंत्री बेलगाम हैं और सरकार षड्यंत्रों में उलझी हुई है। ऐसे हालात में चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

    अपराधों पर सरकार को घेरा

    पटवारी ने कहा कि प्रदेश में रेप और घरेलू हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में दहेज उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर बोलने पर सरकार नाराज होती है, जबकि यह समाज और प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    Twitter Post

    मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार देर शाम को सोशल मीडिया पर मुख्य सचिव जैन को बधाई देते हुए लिखा कि उनके प्रशासनिक अनुभव और नवाचारों से प्रदेश विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। उन्होंने जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts