CM UP Visit :वाराणसी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सबके कल्याण के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिन की उत्तर प्रदेश यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन किया। इसके अलावा वे काल भैरव के दर्शन करने भी पहुंचे।
वाराणसी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सबके कल्याण के लिए की प्रार्थना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिन की यात्रा पर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। रविवार रात को दिल्ली पहुंचने के बाद वे सोमवार सुबह वाराणसी पहंचे। उन्होंने सबसे पहले 'काशी के कोतवाल' काल भैरव के दर्शन किए। डॉ. यादव ने कहा कि आज धर्म नगरी वाराणसी में 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी की पूजा-अर्चना की। भगवान काल भैरव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे।

    Twitter Post

    बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक

    Uploaded media

    वाराणसी में डॉ. यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। डॉ. यादव ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि डॉ. यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के मूल निवासी हैं और भगवान महाकाल शिव शंकर के भक्त हैं।

    जौनपुर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    Uploaded media

    यूपी के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरियां, जौनपुर स्थित निवास पर पहुंचे। यहां डॉ. यादव ने गिरीश चंद्र यादव के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    दिल्ली में की गृह मंत्री शाह से मुलाकात

    Uploaded media

    इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। डॉ. यादव ने शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शाह ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।   

    अगले महीने जाएंगे दावोस

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव अगले महीने 19 से 23 जनवरी के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में शामिल होंगे। इस दौर मुख्यमंत्री उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति निर्धारकों से संवाद करेंगे। इस दौरान मप्र में निवेश के अवसर, औद्योगिक विकास, नवकरणीय ऊर्जा, अधोसंरचना और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। सीएम के साथ मप्र के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts