Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CJI सूर्यकांत के शपथ ग्रहण में 7 देशों के चीफ जस्टिस आएंगे :23 नवंबर को लेंगे शपथ

23 नवंबर को लेंगे शपथ
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में ब्राजील समेत दुनिया के सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है।

    किन देशों के चीफ जस्टिस आएंगे भारत

    23 नवंबर को होने वाले समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस आएंगे साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। वहीं मौजूदा CJI बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि अगले CJI जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा। 

    CJI सूर्यकांत का परिवार होगा शामिल

    CJI के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र बनकर तैयार हो चुके हैं। जस्टिस सूर्यकांत का पूरा परिवार हिसार के पेटवाड़ गांव में रहता है। उनके बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत गांव में परिवार के साथ ही रह रहे हैं, दूसरा भाई हिसार शहर में और तीसरा भाई दिल्ली में रहता है। उनके तीनों भाइयों - ऋषिकांत, शिवकांत और देवकांत को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts