छिंदवाड़ा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

छिंदवाड़ा में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, छर्रे वाली पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
छिंदवाड़ा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
छिंदवाड़ा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG04-DY-4001 भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी से 55 हजार रुपए में पिस्टल और कारतूस खरीदना बताया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक पोआमा पानी टंकी के पास कार में हथियार लेकर बैठे हैं और किसी गंभीर वारदात की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी! फर्जी लिंक से उड़ाए रुपए, क्राइम ब्रांच ने लौटाई पूरी रकम

दोनों आरोपियों पर पहले से मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पिता तिमाजी मर्सकोले (25), निवासी कुकड़ीखापा, हाल गुलाबरा और मिथुन पिता रामाजी उइके (31), निवासी उसरिया के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ देहात, कुंडीपुरा, मोहखेड़ और कोतवाली थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। 

Breaking News

आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 500/26 के तहत धारा 3(5) बीएनएस और 25(1-क), 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। हथियार उपलब्ध कराने वाले उत्तर प्रदेश के व्यापारी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नशे की लत और कर्ज चुकाने के लिए बन गया ऑटो चोर! चार थानों से उड़ाए तीन पहिया वाहन

पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही

कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत सहित पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts