Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा:सिग्नेचर सिटी में अवैध निर्माण की शिकायत, नगर निगम ने कॉलोनाइजर को नोटिस किया जारी

छिंदवाड़ा शहर की पॉश कालोनी सिग्नेचर सिटी में अवैध निर्माण और मनमानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कॉलोनाइजर पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत काम करने और नियमों की अनदेखी करने की शिकायतें सामने आई हैं।
सिग्नेचर सिटी में अवैध निर्माण की शिकायत, नगर निगम ने कॉलोनाइजर को नोटिस किया जारी
सिग्नेचर सिटी में अवैध निर्माण की शिकायत

छिंदवाड़ा। सिग्नेचर सिटी की बांउड्रीवाल से लेकर क्लब हाउस तक की जांच के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम ने निरीक्षण के बाद कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर स्वीकृत नक्शे के अनुसार काम नहीं होने की बात कही है। वहीं मामले में कार्रवाई को लेकर उठापटक जारी है।

स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण की शिकायतें

सिग्नेचर सिटी में कॉलोनाइजर द्वारा स्वीकृत नक्शे को एक तरफ रखकर मनमाने तरीके से प्लॉट बेचने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि नक्शे में दिखाई गई सड़क को ही गायब कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी नाले की चौड़ाई को कम करके प्लॉट बेचने की भी शिकायत की गई है।

दतिया उपचुनाव:  प्रचार थमा, अब घर-घर संपर्क तेज; 30 जुलाई को मतदान, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

क्लब हाउस निर्माण को लेकर भी उठे सवाल

नियमों को ताक पर रखकर रेलवे लाइन के पास क्लब हाउस बनाने की शिकायत भी हुई है। इन सभी शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि नक्शे में स्वीकृत कार्य के बिल्कुल विपरीत कार्य किया जा रहा है।

Breaking News

पार्क क्षेत्रफल कम करने का लगाया गया आरोप

नगर निगम के नोटिस के अनुसार, स्वीकृत नक्शे में दक्षिण दिशा की ओर लाइन की तरफ सर्विस एरिया के बाद ओपन पार्क छोड़ा जाना था। निरीक्षण में पाया गया कि पार्क का क्षेत्रफल कम कर दिया गया है। इस तरह की मनमानी सिग्नेचर सिटी में कालोनाइजर द्वारा किए जाने की बात सामने आई है।

भोपाल में किसान आंदोलन तेज... CM हाउस मार्च के दौरान पुलिस से आमना-सामना

जांच और कार्रवाई के निर्देश के बाद भी मामला अटका

नोटिस जारी होने के बाद नगर निगम सहित तहसील में काफी उठापटक हुई और नक्शे आदि निकाले गए। मैदानी अमले को पूरा अवैध निर्माण नापने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, आरोप है कि कालोनाइजर ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई है। 

Edited By: Rohit Sharma

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts