राखियों से सजा सांसद का मंच! सैकड़ों बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बंटी साहू बोले- आपका आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत

रक्षाबंधन पर छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू ने अलग-अलग कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं से राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों का सम्मान करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सांसद ने बहनों को सगुन के रूप में उपहार भी दिए और उनका आशीर्वाद लिया।
राखियों से सजा सांसद का मंच! सैकड़ों बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बंटी साहू बोले- आपका आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत
सांसद बंटी साहू ने राखी बंधवाई

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन के मौके पर शहर में आयोजित तीन कार्यक्रमों में सांसद बंटी विवेक साहू ने बहनों के साथ त्योहार मनाया। सांसद ने सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं से राखी बंधवाई। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और प्रमुख महिलाओं को मंच पर सम्मान के साथ स्थान दिया। राखी बंधवाने के बाद सांसद ने सभी बहनों को सगुन के तौर पर उपहार दिए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जिम्मेदारियों में उनकी बढ़ती भूमिका पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

बहनों का आशीर्वाद बताया अपनी ताकत

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बहनों से मिलने वाला आशीर्वाद उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच भरोसे और अपनापन मजबूत करने का अवसर भी है।

ये भी पढ़ें: श्यामपुर अस्पताल में डॉक्टर पर गिरी छत! हाथ में लगी चोट, 40 साल पुराने जर्जर भवन ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर

सांसद ने कहा कि आज महिलाएं घर संभालने के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लाड़ली बहना योजना का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, इस तरह की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।

छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के कार्यक्रमों की शुरुआत सांसद निःशुल्क कोचिंग से हुई। मोहन नगर स्थित गायत्री शक्ति केंद्र में संचालित इस कोचिंग में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। सांसद ने यहां पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी राखी, 2 फीट की खास राखी से हुआ श्रृंगार

महिलाओं का सम्मान, दिए उपहार

परतला और चंद्रप्रभा लॉन में हुए कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts