Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में 96 MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डॉक्टर जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में 96 MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। नए डॉक्टर दोनों जिलों के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देंगे।

डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया था सांसद ने

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए जल्द नियुक्तियां करने का आग्रह किया था। सांसद ने दोनों जिलों के मरीजों के लिए अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी रखी थी। इसके बाद अब दोनों जिलों के लिए 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी सेवाएं

नियुक्त किए गए डॉक्टरों को दोनों जिलों के अलग-अलग सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया जाएगा। इससे जिला अस्पतालों के साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत भी कुछ मामलों में कम हो सकती है।

सांसद ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

96 डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति से दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डॉक्टरों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद का आभार व्यक्त किया।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts