Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी देकर किया सम्मानित

छिंदवाड़ा में 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांसद विवेक बंटी साहू ने किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी की चाबियां सौंपीं।

छिंदवाड़ा। 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा उद्बोधन दिया गया। सांसद ने सभी को मप्र स्थापना दिवस की शुभकानाएं दी। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश व जिले में उनसे आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। इसके  बाद पुरस्कार और हितलाभ का वितरण किया गया। सांसद साहू द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर छिंदवाड़ा में मैराथन का आयोजन, सांसद विवेक बंटी साहू और पुलिस अधिकारियों ने भी लगाई दौड़

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज विजेता सम्मानित

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके और कलेक्टर हरेंद्र नारायन के हस्ते किसान_कल्याण_स्वाभिमान_पर्व क्विज के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

  • चंद्रा चंद्रवंशी को प्रथम पुरस्कार के रूप में राशि ₹ 7.26 लाख के ट्रैक्टर की चाबी और प्रशस्ति पत्र प्रदाय।
  • पूजा साहू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में राशि ₹ 1.68 लाख की बुलेट की चाबी और प्रशस्ति पत्र प्रदाय।
  • मनोज चन्द्रवंशी को तृतीय पुरस्कार के रूप में राशि ₹ 1.20 लाख की ई - स्कूटी की चाबी और प्रशस्ति पत्र प्रदाय। 

सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से शासन स्तर से ट्रांसफर की गई है। प्रशस्ति पत्र स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों और तकनीकी स्टाफ को पुरुस्कृत किया गय।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts