Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा में मुखबिर की सूचना के आधार पर चौरई वृत्त के आबकारी अमले ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने एक शराब तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 296 बोतल शराब और एक चारपहिया वाहन जब्त किया है।
छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी को पकड़ा
छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

छिंदवाड़ा। मुखबिर की सूचना पर बोहनाखैरी से उमरिया ईसरा मार्ग के किनारे चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की बीच वाली सीट के नीचे छह पेटियों में देशी-विदेशी शराब रखी मिली। बरामद शराब की मात्रा 53 बल्क लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत वाहन सहित करीब सवा लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

53 लीटर अवैध शराब बरामद

आबकारी अमले ने वाहन से कुल 296 बोतल शराब बरामद की। जांच में बरामद शराब की मात्रा 53 लीटर पाई गई। अवैध रूप से शराब का परिवहन करने के आरोप में जनता नगर, छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

राईन नदी में डूबा 4 साल का मासूम, शौच के लिए घर से निकला था बच्चा

शराब और वाहन की कीमत सवा लाख रुपए

कार्रवाई के दौरान आबकारी अमले ने शराब के साथ चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख रुपए बताई गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है और शराब के अवैध परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

आबकारी अमले की टीम रही मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts