Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

छिंदवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित जनप्रतिनिधियों और महिला मोर्चा की सदस्यों ने उन्हें नमन कर राष्ट्रसेवा और जनकल्याण में उनके योगदान को याद किया।
छिंदवाड़ा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

छिंदवाड़ा के जिला भाजपा कार्यालय में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन को याद किया गया।

राष्ट्रसेवा और जनकल्याण में योगदान को किया याद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, नारी शक्ति, त्याग और समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रहित, समाजसेवा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।यादव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों पर कायम रहना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना राजमाता के व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषता थी। उनके आदर्श जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने, संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

मैहर में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, माइक्रो फाइनेंस मैनेजर समेत दो युवकों की मौत

भारतीय जनसंघ और भाजपा की वैचारिक यात्रा में भूमिका

शेषराव यादव ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने अपने सिद्धांतों और दृढ़ संकल्प के बल पर सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि राजमाता के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

छिंदवाड़ा की उमरानाला पुलिस चौकी को ISO प्रमाणन, जिले में बनी पहली और एकमात्र चौकी

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, जुगल यादव, मीना दुबे, नीलू क्षेत्री, मनीषा ढवाले, लवीना केरकटा, आराधना पवार, प्रभा ओक्टे, संगीता डेहरिया, ममता डोंगरे, अरुण गदरे, पवन गोस्वामी, शैलेंद्र मालवी, शिवा सरसवार, विजय नामदेव, अतुल सराठे, राहुल बादशाह, अनीश पटेल और राहुल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts