छिंदवाड़ा की उमरानाला पुलिस चौकी को ISO प्रमाणन, जिले में बनी पहली और एकमात्र चौकी
छिंदवाड़ा जिले की पुलिस चौकी उमरानाला को ISO 9001:2015 अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह जिले की पहली और एकमात्र पुलिस चौकी है, जिसे यह प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर जिला पुलिस की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यप्रणाली और जनसेवा के लिए मिला प्रमाणन
पुलिस के अनुसार, उमरानाला चौकी को यह प्रमाणन उसकी कार्यप्रणाली, दस्तावेजीकरण, शिकायत निवारण व्यवस्था, जनसेवा, स्वच्छता, अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर दिया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ISO प्रमाण पत्र का विधिवत अनावरण किया गया।
मैहर में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, माइक्रो फाइनेंस मैनेजर समेत दो युवकों की मौत
चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों का सम्मान
समारोह में उमरानाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू सहित चौकी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि को जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक सुनील बरकड़े, रक्षित निरीक्षक हर्ष राज यादव, यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत और देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे, पुलिस स्टाफ और प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।
सिंगरौली: अमिलिया कोल माइंस के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा, वाहन रोककर किया प्रदर्शन
अन्य थानों और चौकियों को भी प्रमाणित कराने का लक्ष्य
जिला पुलिस ने भविष्य में जिले की अन्य पुलिस चौकियों और थानों को भी इसी मॉडल पर ISO प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कार्यप्रणाली, दस्तावेजीकरण, शिकायतों के निपटारे और जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।























