PlayBreaking News

छिंदवाड़ा : सांसद के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो वायरल किया, अमरवाड़ा का युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में सोशल मीडिया पर सांसद के नाम का इस्तेमाल कर सट्टा संचालन का फर्जी दावा करने वाले वायरल वीडियो की तकनीकी जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए। पुलिस ने मामले में वार्ड क्रमांक-8 निवासी आदित्य जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Follow on Google News
सांसद के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो वायरल  किया, अमरवाड़ा का युवक गिरफ्तार
AI Generated

छिंदवाड़ाअमरवाड़ा मंडी परिसर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सांसद के नाम का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम सट्टा संचालन का दावा किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरवाड़ा पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कराई, ताकि वायरल दावे की सत्यता सामने आ सके।

तकनीकी जांच में दावा निकला फर्जी

टीआई राजेंद्र धुर्वे ने रविवार को बताया कि जांच में वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक-8 निवासी आदित्य जैन (25) पिता अनिल जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए झूठी जानकारी फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा कर रहा था।

ये भी पढ़ें: भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अब अलग तरह का नशा बढ़ रहा: कहा- पहले हर गली-चौराहे पर पान-सिगरेट की दुकानें थीं

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आठ आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य जैन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास और सट्टा एक्ट सहित कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

फर्जी सामग्री साझा करने पर होगी सख्त कार्रवाई 

आरोपी की गिरफ्तारी में टीआई राजेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में एसआई सुभाष तिवारी, आरक्षक करण रघुवंशी और साइबर सेल के आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को सत्यापन के बिना साझा न करें। भ्रामक और फर्जी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ साइबर कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: आधी रात तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भाग रही दुल्हन, हुई मौत, 10 दिन पहले 22 साल बड़े लड़के से हुई थी शादी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts