PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ :सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरी, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर 

Follow on Google News
सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरी, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आरकेएम पावर प्लांट में मेंटेनेंस (रखरखाव) के काम में लगे मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट अचानक से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    40 मीटर से गिरी लिफ्ट 

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात को डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट पर 10 मजदूर लिफ्ट में सवार होकर बॉयलर की मरम्मत के काम के लिए पांचवीं मंजिल तक जा रहे थे जिसकी ऊंचाई लगभग 75 मीटर है। लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आ गिरी।

    3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

    इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायल मजदूर बबलू प्रसाद गुप्ता राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन, बलराम को निजी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप 

    हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन और अन्य मजदूर प्लांट गेट के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। स्थानीय मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच लंबे समय से नहीं की गई थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

    सहायता राशि और इलाज के निर्देश 

    सक्ती एडिशनल एसपी हरीश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मजदूर बॉयलर की मरम्मत के कार्य में लगे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण हो सकती है। हादसे के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में आक्रोश फैल गया है। स्थिति को देखते हुए डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts