PlayBreaking News

पहले गला घोंटा, फिर ईंट से किया वार…छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, 1800 रुपए के लिए दोस्त बना हत्यारा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1800 रुपए के विवाद में दो युवकों ने अपने ही दोस्त राहुल कुर्मी की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले कपड़े से गला घोंटा और फिर ईंट से सिर व चेहरे पर वार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, 1800 रुपए के लिए दोस्त बना हत्यारा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिर्फ 1800 रुपए के विवाद में दो युवकों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले युवक का कपड़े से गला घोंटा गया और जब वह जिंदा था तो उसके सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पैसों और मोबाइल को लेकर हुआ विवाद

    यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के बंदोरा गांव का है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च की शाम करीब 4 बजे इंद्र कुमार गबेल (35) और नारायण यादव (20) राहुल कुर्मी (25) के घर पहुंचे। इंद्र कुमार ने राहुल से अपने 1800 रुपए वापस मांगे और मोबाइल का फेस लॉक बताने को कहा, जिसे राहुल ने बदल दिया था। वहीं नारायण यादव को शक था कि उसके भाई का मोबाइल भी राहुल ने ही चुराया है। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया।

    कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से किया हमला

    विवाद बढ़ने पर गुस्से में दोनों आरोपियों ने मिलकर राहुल का कपड़े से गला घोंट दिया। बताया जा रहा है कि गला दबाने के बाद भी राहुल की सांस चल रही थी और वह छटपटा रहा था। इसके बाद आरोपियों ने ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें: फेसबुक लव, सगाई… फिर बदले की आग: रिश्ता टूटा तो मां ने 15 हजार की सुपारी देकर जलाई कार

    मजदूर ढूंढने के लिए घर से निकला था राहुल

    मृतक राहुल कुर्मी गांव में ‘राहुल ऑटो’ नाम से धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। राहुल के चाचा विनोद वर्मा (42) ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब 7 बजे राहुल फ्लाई ऐश में मजदूर ढूंढने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के हरिहर यादव के घर के पास बैठे विनोद को राहुल के दोस्त रवि साहू ने बताया कि राहुल की हत्या हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो राहुल का शव घर के पास पड़ा मिला।

    शव पर मिले गला दबाने और ईंट के वार के निशान

    मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि राहुल के गले पर दबाव के निशान थे और सिर व चेहरे पर ईंट से वार के गहरे घाव थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    ये भी पढ़ें: अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन : सरकार का बड़ा फैसला, संकट के बीच आम जनता को राहत की कोशिश

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 1800 रुपए और मोबाइल को लेकर हुए विवाद में उन्होंने राहुल की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को 29 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts