CG NEWS:बिना OTP अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, महासमुंद में लागू हुआ नया नियम

महासमुंद में अब बिना OTP घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। सिलेंडर बुक करने पर मोबाइल पर 4 अंकों का OTP आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को बताना होगा। सही OTP बताने के बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इससे गलत डिलीवरी, फर्जी बुकिंग और घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
Follow on Google News
बिना OTP अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, महासमुंद में लागू हुआ नया नियम

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बड़ा बदलाव किया गया। अब उपभोक्ताओं को बिना OTP बताए गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। प्रशासन और गैस कंपनियों ने नई व्यवस्था लागू करते हुए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी OTP को अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब डिलीवरी बॉय सिर्फ सिलेंडर घर तक पहुंचाकर पैसे नहीं लेगा बल्कि उपभोक्ता के मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड की पुष्टि करने के बाद ही सिलेंडर सौंपेगा। इससे गलत डिलीवरी, फर्जी बुकिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

नया OTP सिस्टम

जब भी कोई उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर बुक करेगा  उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक चार अंकों का OTP भेजा जाएगा,  यह कोड डिलीवरी के समय जरूरी होगा। जब गैस एजेंसी का डिलीवरी कर्मचारी सिलेंडर लेकर घर पहुंचेगा तब वह उपभोक्ता से वही OTP मांगेगा, सही कोड बताने के बाद ही सिस्टम में डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। यदि OTP नहीं बताया गया या कोड गलत निकला  तो सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। इस नई प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गैस सिलेंडर उसी व्यक्ति तक पहुंचे जिसने वास्तव में बुकिंग कराई है।

मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो भी मिलेगी सुविधा

कई उपभोक्ताओं के सामने यह समस्या हो सकती है कि उनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका हो या गैस एजेंसी में नया नंबर अपडेट न हो। ऐसे लोगों के लिए भी विभाग ने राहत दी है। उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इसके अलावा डिलीवरी बॉय के माध्यम से भी नंबर अपडेट कराने की सुविधा दी गई है। नंबर अपडेट होते ही अगली बुकिंग पर OTP उसी नंबर पर भेजा जाएगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो तुरंत एजेंसी में जानकारी दें ताकि डिलीवरी में कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की पहली बरसी, शहीदों को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कालाबाजारी पर लगेगी रोक

प्रशासन का मानना है कि यह नई व्यवस्था घरेलू गैस सिलेंडरों के गलत उपयोग को रोकने में अहम साबित होगी। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि घरेलू सिलेंडर की बुकिंग एक नाम पर होती थी, लेकिन उसका उपयोग किसी और जगह किया जाता था। कई बार घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी किया जा रहा था। OTP सिस्टम लागू होने के बाद अब यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे। इससे उन लोगों पर भी लगाम लगेगी जो घरेलू गैस को अवैध रूप से व्यापारिक उपयोग में ले रहे थे। महासमुंद जिले की सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना OTP कोई भी घरेलू सिलेंडर वितरित न किया जाए।

कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग तेज

इसी बीच जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग भी तेजी से बढ़ी है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक कारोबारों में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। पहले कई छोटे होटल और भोजनालय 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते थे लेकिन अब नियमों में सख्ती के बाद उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: हाय गर्मी! दिल्ली में भीषण तपन, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू और खराब हवा ने बढ़ाई चिंता

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts