Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी, लाठियों से पीटकर शख्स की हत्या

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार सुबह एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। CCTV फुटेज में दो आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी, लाठियों से पीटकर शख्स की हत्या

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार सुबह एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह पूरी घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को बरामद किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाने की कोशिश की है। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है।

Breaking News

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पुलिस को इलाके से CCTV फुटेज भी मिली है। फुटेज में दो लोग एक शख्स को डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि दो लोग एक शख्स को पीट रहे थे। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 4 बजे उन्होंने कुछ लोगों को देखा था। नंदलाल के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण वह वहां से साइड हो गए और तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts