Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में जल्द निकलेगी धर्मांतरण विरोधी पदयात्रा, धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान, एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने करेंगे कथा

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में जल्द निकलेगी धर्मांतरण विरोधी पदयात्रा, धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान, एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने करेंगे कथा
बिलासपुर। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को बिलासपुर में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा है, तो वह है बस्तर। शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा निकालेंगे और जशपुर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे, ताकि सनातन धर्म का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे।

पदयात्रा निकालेंगे बाबा बागेश्वर

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा - धर्मांतरण के लिहाज से बस्तर सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। हम जल्द ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में पदयात्रा निकालेंगे। साथ ही जशपुर में चर्च के सामने कथा कर सनातन धर्म की चेतना को जाग्रत करेंगे। शास्त्री ने छत्तीसगढ़ को 'प्रभु श्रीराम का ननिहाल' बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सनातन परंपरा की मजबूत भूमि करार दिया और लोगों से धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। https://www.youtube.com/shorts/DIc221iuhtQ

दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए योजना बन चुकी है। उन्होंने कहा, बागेश्वर धाम का मंडल और संतों का कमंडल अब हिंदू राष्ट्र की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक एक बड़ी पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार का संदेश लेकर संत समाज आगे बढ़ेगा।

नक्सल विरोधी अभियान पर सीएम को साधुवाद

मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नक्सलियों को दिया संदेश

शास्त्री ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा- भारत को भारत रहने दें। मुख्यधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम से कदम मिलाएं ताकि विदेशी ताकतों से लड़ा जा सके और भारत को अखंड बनाया जा सके। बिलासपुर आगमन पर धीरेंद्र शास्त्री का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। आयोजन स्थल पर धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts