Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : कोंडागांव में बच्चों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, ड्राइवर और शिक्षक की मौत, 19 छात्र घायल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : कोंडागांव में बच्चों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, ड्राइवर और शिक्षक की मौत, 19 छात्र घायल
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि स्कूली छात्रों समेत 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 53 से अधिक लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर बस के परखच्चे उड़ गए, सामने का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।

टूर से लौट रहे थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चिकलपुटी गांव के पास हुई। पुलिस ने कहा, ‘‘मोहला मानपुर जिले के केवट टोला गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के छात्र किराए की निजी बस में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के टूर पर गए थे।'' एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लौटते समय सुबह करीब 3-4 बजे बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई।'' उन्होंने बताया कि 19 छात्र घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सीएम साय ने कोंडागांव हादसे पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साय ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और एक शिक्षक तथा चालक की मौत की खबर बेहद दुखद है। बस में यात्रा कर रहे कुछ स्कूली बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।''
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts