PlayBreaking News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मंत्री-सांसद और विधायकों की होगी घर-घर परेड, जनता से सीधे फीडबैक लेंगे नेता, 14 जून से किसी के भी घर पहुंच सकते हैं CM साय

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा का ‘घर-घर चलो अभियान’, 14 जून तक जनप्रतिनिधि करेंगे जनसंपर्क और योजनाओं की पड़ताल भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में "घर-घर चलो अभियान" शुरू किया है। यह अभियान 8 जून से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में मंत्री-सांसद और विधायकों की होगी घर-घर परेड, जनता से सीधे फीडबैक लेंगे नेता, 14 जून से किसी के भी घर पहुंच सकते हैं CM साय

RAIPUR NEWS। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जमीनी हकीकत को समझना भी है।

14 जून तक चलेगा घर-घर चलो अभियान

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में "घर-घर चलो अभियान" शुरू किया है। यह अभियान 8 जून से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री साय ने संभाली कमान

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर रहे हैं। अभियान की रणनीति तय करने के लिए मुख्यमंत्री साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक भी की। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि नेताओं को केवल मंचीय कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना होगा। मंत्री, सांसद और विधायक सीधे आम लोगों के घर पहुंचकर संवाद करेंगे। अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं की स्थिति, लाभार्थियों की समस्याएं और जनता की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर होगा हर समस्या का समाधान, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश

जनप्रतिनिधि राशन, पेयजल, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का फीडबैक लेंगे। यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में शिकायत या खामी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव घाट ओवरब्रिज परियोजना सालों से अटकी: ठेकेदार ने नहीं किया अनुबंध, अब री-टेंडर से होगी नई शुरुआत



 मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

अभियान के तहत 10 जून को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की जाएगी।

किसे मिली कितनी जिम्मेदारी

मंत्री, सांसद और विधायक

प्रत्येक मंत्री, सांसद और विधायक को कम से कम 50 नए प्रबुद्ध नागरिकों और समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना होगा।

राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी

राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों को 25-25 लोगों से सीधा संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पदाधिकारी

जिला स्तर के पदाधिकारियों को 15-15 घरों तक पहुंचकर लोगों से संवाद करना होगा।

मंडल अध्यक्ष

प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में कम से कम 10 लोगों से संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया ह

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts