PlayBreaking News

CG NEWS: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, MP की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार रात कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और सचिन पायलट भी शामिल रहे।
Follow on Google News
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

RAIPUR NEWS मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए न्यायालय जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

दिल्ली में EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार रात कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और सचिन पायलट भी शामिल रहे।

भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

धरने के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने शाम 5:30 बजे सुनवाई का समय दिया था, लेकिन उसी समय कार्यालय बंद हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्यालय बंद हो गया तो कांग्रेस अपनी आपत्ति और आवेदन कहां प्रस्तुत करती। बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचने पर वहां भी दफ्तर बंद मिला, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं को धरना देना पड़ा। बाद में एक क्लर्क ने उनका आवेदन स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर होगा हर समस्या का समाधान, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

क्यों रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन?

मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया। भाजपा का आरोप था कि नटराजन ने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी। इसी आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब से असंतुष्ट होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त कर दिया।

कांग्रेस ने बताया राजनीतिक साजिश

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। पार्टी का कहना है कि जिस मामले को आधार बनाकर नामांकन रद्द किया गया, वह न तो आपराधिक मामला है और न ही उस पर अदालत ने कोई संज्ञान लिया है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव घाट ओवरब्रिज परियोजना सालों से अटकी: ठेकेदार ने नहीं किया अनुबंध, अब री-टेंडर से होगी नई शुरुआत

भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पहले चार उम्मीदवार मैदान में थे। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद अब केवल तीन उम्मीदवार शेष रह गए हैं और तीनों भाजपा के हैं। ऐसे में तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए करीब 48 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts