Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छतरपुर :खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराना पारिवारिक और जमीन विवाद मानी जा रही है।
खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की आशंका

छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलवा गांव में मंगलवार-बुधवार की रात 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजाराम कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह अपने भाई के साथ खेत में मौजूद था। परिजनों के मुताबिक, खेत और कुएं के पास परिवार का ईंट भट्टा लगा हुआ है। मंगलवार को पूजा के बाद भट्टे में आग लगाई गई थी, जिसके चलते रात में खेत पर परिवार का कार्यक्रम और खाना-पीना चला।

परिवार लौटा घर, दो भाई खेत पर ही सो गए

देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के बाकी लोग घर लौट गए। वहीं, भट्टे की निगरानी के लिए राजाराम कुशवाहा और उसका मंझला भाई कीरथ कुशवाहा खेत पर ही रुक गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात लोगों ने राजाराम पर गोली चला दी। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: CBI जांच तेज! CDR और CCTV पर कोर्ट में अहम सुनवाई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे राज

पुरानी रंजिश पर पुलिस की नजर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराना पारिवारिक और जमीन विवाद मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

6 हथियारबंद लोग पहुंचे, भाई ने भागकर बचाई जान

परिजनों के मुताबिक रात करीब 12 बजे लगभग आधा दर्जन हथियारबंद लोग खेत पर पहुंचे और सो रहे दोनों भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देखकर कीरथ कुशवाहा किसी तरह वहां से भाग निकला, जबकि राजाराम को घेर लिया गया।

आरोपियों ने राजाराम की कनपटी पर गोली मार दी, जो सिर के आर-पार निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात के पीछे उनके ही रिश्तेदार हैं, जिनसे लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Featured News

25 साल पुराना जमीन विवाद

परिवार का कहना है कि यह जमीन विवाद करीब 25 साल पुराना है और पहले भी मारपीट हो चुकी है। मृतक मजदूरी के लिए राजस्थान में रहता था और 15 दिन पहले ही गांव आया था। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts