Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छतरपुर बुलडोजर एक्शन : क्या अब झारखंड में टूटेंगे भाजपाइयों के घर? दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्यों बोला

Follow on Google News
छतरपुर बुलडोजर एक्शन : क्या अब झारखंड में टूटेंगे भाजपाइयों के घर?  दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्यों बोला
भोपाल। छतरपुर बुलडोजर एक्शन मामले में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने अपने X हैंडल पर रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा का वीडियो शेयर कर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इस पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।

दिग्गी ने वीडी शर्मा से किया सवाल

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर रांची के SSP चंदन सिन्हा का वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है- वीडी शर्मा जी अब इन भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी आप नेस्तनाबूद कर उनके घर पर JCB चलवाएंगे? वीडियो में SSP कहते दिख रहे हैं कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। आप एक तरफ भारत माता की जय बोल रहे हैं। दूसरी तरफ भारत माता के जवानों को पत्थर मार रहे हैं, जिससे उनकी जान जा सकती है।

भाजपा का आरोप: पुलिस ने रबर बैलेट दागे

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (23 अगस्त) को प्रदर्शन किया। इस दौरान दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस जवानों पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए टियर स्मोक गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर रबर के बैलेट दागे हैं।

थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन...'

दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में छतरपुर में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर लिखा- छतरपुर में थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके आरोप में हाजी शहजाद अली का मकान जमींदोज करना, उनकी गाड़ियों पर बुलडोजर चलाना और उसे गुनाहों का मुखिया घोषित करना भी संदेह पैदा करता है। दिग्विजय ने आगे लिखा- संदेह यह भी है कि मप्र में भाजपा नेता जिस घटना को पत्थरबाजी से जोड़ रहे हैं। स्थानीय कलेक्टर उसे अवैध निर्माण का मामला बता रहे हैं। प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास है। दूसरी तरफ कानूनी सवाल भी हैं कि किसी व्यक्ति का घर बिना प्रक्रियाओं का पालन किए कैसे तोड़ा गया? सबसे बड़े कोतवाल सांसद जी बनकर उभरे और तुरंत बयान दे दिया कि पत्थर फेंकने वालों के साथ यही सलूक किया जाएगा और उन्हें नेस्तनाबूद कर देंगे। क्या देश में न्यायालय की भूमिका खत्म हो गई है? क्या स्थानीय पुलिस और सांसद ही कानूनी फैसले लेने के लिए नियुक्त कर दिए गए हैं?

वीडी शर्मा का पलटवार

दिग्गी के इस ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- 'दिग्विजय सिंह का हमेशा से कैरेक्टर झूठ परोसने का रहा है। कहीं मस्जिद पर कुछ हो रहा है, उसे मप्र की मस्जिद बताने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। बाद में डिलीट करके भाग गए। पाकिस्तान और न जाने कहां की रोड खराब थी उसे भोपाल की रोड बताया, फिर डिलीट कर दिया। अभी भी भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने जो वीडियो डाला है, दिग्विजय जी कहां का है ये तो बता दो। कांग्रेस ने आपको केवल झूठ परोसने का ही टेंडर दिया है। तो आप झूठ बोलते रहिए। पुलिस पर रांची में पथराव की खबर पर वीडी शर्मा ने कहा- रांची में सरकार किसकी है? बंगाल में ममता बनर्जी गुंडिज्म कर रही हैं। टीएमसी के गुंडे और अपराधी मैदान में उतर गए, तो भाजपा कार्यकर्ता क्या करेगा। बीजेपी का कार्यकर्ता उन अपराधियों से लड़ रहा है। छतरपुर में जिन पर कार्रवाई हुई है उन्होंने थाने में घुसकर तोड़फोड़ कर कानून हाथ में लिया। दिग्विजय सिंह आप मुख्यमंत्री रहे हैं संवैधानिक पद पर रहे हैं, तो क्या आप इसे अच्छा मानते हैं?

क्या है पूरा मामला

  • मामला महाराष्ट्र में नासिक के महंत रामगिरि महाराज के पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।
  • जिसके विरोध में बुधवार शाम (21 अगस्त) को छतरपुर में मुस्लिम समाज ने कोतवाली थाने का घेराव किया। लोगों ने पहले नारेबाजी की और फिर विरोध के दौरान हंगामा बढ़ गया।
  • इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में पथराव कर दिया। जिसकी वजह से कोतवाली टीआई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाने के सीसीटीवी एवं अन्य फोटो वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
  • घटना के बारे में जानकारी मिलते ही CM मोहन ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश शांति का प्रदेश है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • इसके बाद गुरुवार (22 अगस्त) को भारी पुलिस फोर्स और राजस्व अमले की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और पूर्व सदर हाजी शहजाद अली के नए मोहल्ला स्थित मकान को तोड़ा गया।
  • साथ ही वहां खड़ी गाड़ियों को भी चकनाचूर कर दिया। तीन महंगी लग्जरी गाड़ियों को बुलडोजर और पोकलेन मशीन से रौंद दिया गया।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी की कोठी 20 हजार वर्ग फीट में बनी थी। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ है। अब इस एक्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें- 20 करोड़ के घर पर चला बुलडोजर… तो भड़क उठे कांग्रेस के MLA आरिफ मसूद, जानें CM को लिखे लेटर में क्या कहा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts