Chhatarpur News : ट्रेन के कोच से अचानक निकला धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप; कोई हताहत नहीं

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। यहां कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ट्रेन के एक कोच में आग लगने के कारण धुंसा उठने लगा। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
ट्रेन के रुकते ही यात्री ट्रेन से कूद कूदकर नीचे उतर गए। हादसे के बाद ट्रेन ईशानगर स्टेशन के पास करीब 1 घंटे खड़ी रही। डिब्बे के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण आग लगी। अधिकारी ने बताया कि डिब्बे को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Viral Video : कैबिनेट मंत्री के बेटे ने पुलिस से की धक्का-मुक्की, टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद; कांग्रेस ने सरकार को घेरा



ट्रेन रुकते ही कूद गए यात्री

















