Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नन्हें चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो नेशनल पार्क, मादा चीता वीरा ने दो शावकों को दिया जन्म, CM ने कहा- मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में...

Follow on Google News
नन्हें चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो नेशनल पार्क, मादा चीता वीरा ने दो शावकों को दिया जन्म, CM ने कहा- मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में...
भोपाल। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क प्रबंधन में भी खुशी का माहौल है। वहीं शावकों के जन्म पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी खुशी जताई है। इन शावकों के जन्म के साथ ही कूनो में अब चीतों की संख्या 26 हो गई है, जिनमें 14 शावक शामिल हैं।

सीएम ने जताई खुशी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “मध्य प्रदेश की ‘जंगल बुक' में दो चीता शावक शामिल हुए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है।” उन्होंने चीता परियोजना में शामिल अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके (अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों से) अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश को ‘चीतों की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चीतों की संख्या में वृद्धि के साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम चीतों के साथ-साथ सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापन के लिए हमेशा तत्पर हैं।”

अब कूनो पार्क में चीतों की संख्या

बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में दो नए शावकों को आने के बाद अब चीतों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। फिलहाल कूनो पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है, जिनमें 12 वयस्क चीता और 14 शावक हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts