CG Assembly Elections : 20 सीटों पर आज EVM में कैद हो जाएगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, राजनांदगांव और बस्तर संभाग में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग

रायपुर। प्रदेश की 90 में से 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में हो रहे इस मतदान के लिए कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5303 मतदान केंद्र बनाए हैं। वहीं, प्रदेश की शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। इन 5303 में से बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए कुल 2943 पोलिंग बूथ में से 1254 संवेदनशील और 148 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इसके अलावा राजनांदगांव संभाग की 8 सीटों पर लगभग 300 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इस बार आयोग चुनावी निष्पक्षता को बढ़ाने के लिए इनमें से 2431 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की सुविधा भी रहेगी। इनके अलावा 200 बूथ ऐसे हैं जिनमें पूरी कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी गई है।
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा (यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे)
आज इन सीटों पर हो रहा है मतदान
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट (यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा)
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा (यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे)
सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, वोटिंग का समय भी घटाया
प्रदेश में दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए अर्धसैनिक और सुरक्षाबलों के 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें से 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अन्य प्रदेशों से बुलाए गए हैं, जबकि 40 हजार जवान प्रदेश में तैनात DRG, STF, CAF, CRPF, और CISF से हैं। ये सभी सुरक्षा कर्मी दोनों चरणों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आज जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है उनके लिए कुल 5303 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से ये सीटें प्रदेश के सबसे ज्यादा संवेदनशील बस्तर और राजनांदगांव संभागों में आती हैं। यह इलाका नक्सल प्रभावित है और वहां नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार की अपील भी की है, ऐसे में यहां मतदान दल और वोटर्स की सुरक्षा के लिए ख़ास एहतियात बरती जा रही है। सुरक्षा के कारण यहां मतदान का समय भी घटाया गया है। इसके साथ ही यहां के कुछ इलाकों में हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को रवाना किया गया है।











