PlayBreaking News

Paris Shooting : सेंट्रल पेरिस में फायरिंग, दो लोगों की मौत; कई घायल

Follow on Google News
Paris Shooting : सेंट्रल पेरिस में फायरिंग, दो लोगों की मौत; कई घायल
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 69 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, शहर के प्रॉसीक्यूशन ऑफिस ने मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि करते हुए कहा कि पेरिस के 10वें अरॉन्डीसमान में गोलीबारी हुई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पेरिस पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने के अपील की है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 8 गोलियां चलाई हैं। जिसके बाद सड़क पर भगदड़ मच गई।

कनाडा में फायरिंग में 5 की मौत

कनाडा की राजधानी टोरंटो में चार दिन पहले एक शख्स ने खुलेआम फायरिंग कर दी। जिसमें 5 लोगों की मौत गई, जबकि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ।

अमेरिका के स्कूल में फायरिंग

अमेरिका में 25 अक्टूबर को स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई। यहां के मिसूरी राज्य के सेंट लुइस हाई स्कूल में फायरिंग हुई। घटना में एक महिला और एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author3
By Author3
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts