Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में सामूहिक इस्तीफा देने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों में से 4 परिषद की बैठक में पहुंचे, सियासी चर्चाएं तेज

बरही नगर परिषद में सामूहिक इस्तीफा देने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों में से 4 बैठक में शामिल हुए। दो पार्षदों की गैरमौजूदगी से इस्तीफे पर सवाल उठे।
कटनी में सामूहिक इस्तीफा देने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों में से 4 परिषद की बैठक में पहुंचे, सियासी चर्चाएं तेज

कटनी। नगर परिषद बरही की सामान्य परिषद बैठक में उस समय राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, जब बीते दिनों कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौंपने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों में से 4 पार्षद बैठक में शामिल होने पहुंच गए। इस्तीफे के बावजूद पार्षदों की इस मौजूदगी ने पूरे घटनाक्रम और सामूहिक इस्तीफे के फैसले पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस्तीफे के बाद मौजूदगी पर बहस

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रशासनिक व्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस के 6 पार्षदों ने कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौंपा था। लेकिन परिषद की बैठक में इनमें से 4 पार्षद पहुंचे, जबकि वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद नैंसी अमित गुप्ता और वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा अनुपस्थित रहीं।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों के बैठक में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाएं गरमा गई हैं। लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं, तो बैठक में उनकी मौजूदगी का क्या औचित्य है? क्या यह सामूहिक इस्तीफा केवल प्रशासन पर सियासी दबाव बनाने की रणनीति थी, या फिर पार्षदों के बीच इस मुद्दे पर एकमत राय नहीं है?

 कटनी में बारदाना गोदाम में भीषण आग, 12 लाख का सामान जलकर खाक; तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

नगर विकास के इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एल्डरमैन सहित कुल 15 पार्षदों और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) आशीष मरावी तथा परिषद के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नगरहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • आपात स्थितियों से निपटने के लिए नई फायर ब्रिगेड वाहन की खरीदी।
  • सब्जी मंडी के विकास कार्य।
  •  नए बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार।
  •  प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विजयनाथधाम में सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना।

कटनी में सरकारी चावल के 32 ट्रक लापता! 4.39 करोड़ के खाद्यान्न का हिसाब नहीं, एक साल बाद भी कार्रवाई का इंतजार

अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के समापन से पूर्व बरही में हुए भीषण अग्निकांड में अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की असमय और दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts