रीवा में बीच सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं, एक-दूसरे के बाल पकड़कर की मारपीट; पति से अफेयर के शक में विवाद

रीवा जिले के अतरैला बाजार में शनिवार को दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी पर अपने पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कहासुनी के बाद सड़क पर शुरू हुई मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार को अतरैला बाजार में दोनों महिलाओं का आमना-सामना हुआ। शुरुआत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए। इसके बाद दोनों महिलाएं सड़क पर एक-दूसरे को पटककर मारपीट करने लगीं। काफी देर तक बाजार में हंगामा चलता रहा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
पति से अवैध संबंध होने के आरोप पर विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की वजह एक महिला द्वारा दूसरी महिला पर अपने पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाना बताया जा रहा है।हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी फिलहाल विवाद के वास्तविक कारण को लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है।बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली दोनों महिलाएं अतरैला थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की रहने वाली हैं।
लोग बनाते रहे वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बाजार में दोनों महिलाओं के बीच मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चा हो रही है।
रीवा में गौशाला निर्माण के नाम पर 37.85 लाख की गड़बड़ी के आरोप, आरईएस दफ्तर पहुंची EOW की टीम
ASP बोले- शिकायत मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई
रीवा के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि अतरैला बाजार में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है।




















