Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBI Director Extension :सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद को मिला एक्सटेंशन, एक साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायरेक्टर प्रवीण सूद को एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। इसके आदेश बुधवार को जारी किए गए। सूद का यह दूसरा एक्सटेंशन है।
सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद को मिला एक्सटेंशन, एक साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस संबंध में बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है। इससे पहले भी सरकार ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष की बढ़ोतरी की थी।

2023 में संभाली थी सीबीआई प्रमुख की जिम्मेदारी 

1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने 25 मई 2023 को सीबीआई निदेशक का पद संभाला था। उन्हें शुरुआत में दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था। बाद में मई 2025 में सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया और अब एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ाकर 24 मई 2027 तक कर दिया गया है।

चयन समिति की सिफारिश पर हुआ फैसला

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। इस चयन समिति में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! मिडिल ईस्ट तनाव पर RBI गवर्नर की चेतावनी, कहा- सरकार नहीं उठा पाएगी पूरा बोझ

कर्नाटक डीजीपी से सीबीआई प्रमुख तक का सफर 

सीबीआई प्रमुख बनने से पहले प्रवीण सूद कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके अलावा IIM बेंगलुरु और मैक्सवेल स्कूल ऑफ सिटीजन एंड पब्लिक अफेयर्स से पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

प्रवीण सूद को अपने लंबे पुलिस करियर के दौरान कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2011 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 2002 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 1996 में मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल, 2011 में नेशनल ई-गवर्नेंस गोल्ड अवॉर्ड और 2006 में प्रिंस माइकल इंटरनेशनल रोड सेफ्टी अवॉर्ड भी उन्हें मिल चुका है।

ये भी पढ़ें: दमोह: गोली चली पर लगी नहीं, फिर कैसे हुई मौत ? पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts