Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल हुईं रत्ना सिंह, बोलीं- ₹2 वाले ट्रोलर्स के लिए मंच खोल दिया

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी के बाद लीगल हेड रत्ना सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। उन्होंने X पर पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल हुईं रत्ना सिंह, बोलीं- ₹2 वाले ट्रोलर्स के लिए मंच खोल दिया
CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल हुईं रत्ना सिंह

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस पर रत्ना सिंह ने X पर पोस्ट कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें गाली देने, ट्रोल करने और धमकी देने के लिए पैसे मिल रहे हैं तो उन्होंने ऐसे लोगों के लिए मंच खोल दिया है। रत्ना सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज सारे ₹2 वाले ट्रोलर्स इधर ही बिजी हैं। मुझे लगता है कि अगर आपके 'कर्ता-धर्ता' को लगता है कि आपको मुझे गाली देकर, ट्रोल करके और धमकी देकर ₹2 कमाने की जरूरत है, तो मैंने आपके लिए मंच खोल दिया है। धन्यवाद! और रोओ, क्या पता 'ऊपर से' और ऑर्डर आ जाएं। उनकी यह प्रतिक्रिया आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना और ट्रोलिंग के बीच आई है।

X Post

रत्ना सिंह ने वकील होने के दावे पर भी दिया जवाब

इससे पहले X पर बालाजी नाम के एक अकाउंट ने आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी को लेकर रत्ना सिंह पर टिप्पणी की थी। पोस्ट में कहा गया था कि दोनों की गिरफ्तारी पर आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि रत्ना सिंह उनकी वकील हैं। इस पर रत्ना सिंह ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि वह दोनों नेताओं की वकील नहीं हैं।

X Post

उन्होंने लिखा, 'आपको जानकर दुख होगा कि मैं इन लोगों की वकील नहीं हूं। आपको निराश करने के लिए माफ करें। जल्द ठीक हो जाइए।' इस जवाब के बाद भी रत्ना सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां जारी रहीं। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए दूसरी पोस्ट साझा की।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे CJP नेता

आशुतोष रांका और सौरव दास ने 13 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर गेट फांदकर विरोध-प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया था। तीनों को उसी सुबह संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कोर्ट ने आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया जबकि अजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी रत्ना सिंह ने X पर दी थी

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रत्ना सिंह ने सबसे पहले X पर साझा की थी। इसके बाद उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। रत्ना सिंह ने अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आलोचना करने वालों को जवाब दिया है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts