Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटी की शादी के रिसेप्शन में जा रहे दंपति की कार ट्रक में घुसी, मां की मौत, पिता की हालत गंभीर

बेटी की शादी के रिसेप्शन में जा रहे दंपति की कार ट्रक में घुसी, मां की मौत, पिता की हालत गंभीर
मप्र के बड़वानी जिले में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बेटी की शादी के रिसेप्शन जा रहे दुल्हन के पिता को गंभीर चोट आई है। जबकि मां की मौके पर मौत हो गई। ये हादसा ठीकरी थाना क्षेत्र के गांव बरूफाटक नेशनल हाईवे पर हुआ है। ये भी पढ़ें: बीयू में देर रात प्रदर्शन : NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति निवास घेरा, छात्रों से मारपीट का आरोप

हादसे में महिला की मौत

पुलिस के मुताबिक, कार सवार दंपति अपनी बेटी की शादी के रिसेप्शन के लिए इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे थे। बरूफाटक बाईपास पर आगे चल रहे ट्रक में कार पीछे से जाकर टकरा गए हैं। इस घटना में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कार से बाहर निकाला गया। मृतक और घायल को ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।

1 घंटे तक मार्ग रहा डायवर्ट

जानकारी के अनुसार, करीब 1 घंटे तक मार्ग को डायवर्ट कर एक ही तरफ से वाहनों की आवाजाही की गई। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर आवाजाही को सुचारु रूप से शुरू किया गया। वहीं ठीकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल व्यक्ति अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। साथ ही परिवार से संपर्क कर बुलाया गया हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts