Sehore News : मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कार ने रौंदा, रिटायर्ड फौजी और मेडिकल संचालक की मौत; एक की हालत गंभीर

सीहोर। जिला मुख्यालय के भोपाल-इंदौर हाईवे पर सैकड़ा खेड़ी जोड़ के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल है। मृतकों में एक रिटायर्ड फौजी और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। पुलिस ने कार सवार 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। ये हादसा सोमवार सुबह 8:30 बजे के करीब हुआ।
मृतकों में ग्राम धामंदा निवासी 50 वर्षीय रिटायर्ड फौजी गोविंद और और ग्राम गुडभेला निवासी 45 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश वर्मा शामिल हैं। वहीं सीहोर निवासी 55 वर्षीय अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जो भी रिटायर्ड फौजी हैं और उनका इलाज भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार में सागर के तीन युवक मौजूद थे, जो इंदौर की ओर जा रहे थे। कार की गति तेज थी, और ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। प्रभारी टीआई मनोज मालवीय ने बताया कि कार के चालक को झपकी आने के कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे के बाद सभी तीन घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया था, लेकिन दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अभी घायल है।