Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

14 विस क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के हमनाम वाले उम्मीदवार

अटेर, दमोह, पवई, परासिया, ब्यावरा, भोजपुर सहित 8 सीटों पर एक ही नाम के तीन-तीन उम्मीदवार
Follow on Google News
14 विस क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के हमनाम वाले उम्मीदवार

भोपाल। शेक्सपियर ने कहा है, नाम में क्या रखा है लेकिन मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान एक जैसे नाम वाले प्रत्याशियों के मैदान में होने से मतदाताओं के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। बिजावर विधानसभा में चरण सिंह यादव कांग्रेस से प्रत्याशी हैं जबकि यहीं से चरण सिंह यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं। निर्दलीय चरण सिंह का कहना है एक नाम के सौ प्रत्याशी खड़े हो जाएं तो भी वोटर भ्रम में नहीं आते हैं। वैसे भाजपा-कांग्रेस में एक जैसे नाम के दो या इससे अधिक प्रत्याशी सिर्फ बिजावर विधानसभा क्षेत्र में नहीं हैं बल्कि 14 विधानसभा क्षेत्रों में हैं वहीं आठ सीटों पर अन्य पार्टियों में एक जैसे नाम वाले तीन-तीन प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि काम करने वाले को सब जानते हैं। नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता है, चाहे एक जैसे नाम के दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर जाएं।

7 कांग्रेस और 7 भाजपा प्रत्याशियों के मिलते नाम

प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 15 विधानसभा में दो या इससे अधिक उम्मीदवार एक जैसे नाम वाले हैं। भाजपा के 7 और कांग्रेस के 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके हमनाम उसी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा एक जैसे नाम वाले उम्मीदवार सपा, बसपा, अन्य पार्टियों और निर्दलीय में भी हैं। अटेर, दमोह, पवई, परासिया, ब्यावरा, भोजपुर, जवेरा, जुन्नारदेव आठ विधानसभा में एक ही नाम के तीन-तीन उम्मीदवार हैं। चाचोड़ा में एक ममता मीणा आम आदमी पार्टी से दूसरी ममता मीणा निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा-कांग्रेस में हमनाम वाले प्रत्याशी

  • छतरपुर: ललिता यादव भाजपा से प्रत्याशी हैं और दूसरी प्रत्याशी का नाम भी यही है
  • जावरा: धर्मेन्द्र सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। अन्य प्रत्याशी भी हमनाम हैं।
  • पवई : भाजपा से प्रहलाद लोधी और अन्य पार्टी से भी प्रहलाद लोधी उम्मीदवार हैं।
  • ब्यावरा: भाजपा से नारायण सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी भी हमनाम हैं।
  • सोनकच्छ : भाजपा से राजेश सोनकर और अन्य पार्टी से भी राजेश सोनकर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • राऊ: यहां से दो प्रत्याशी मधू वर्मा हैं। एक भाजपा और दूसरे अन्य पार्टी से ।
  • निवाड़ी: भाजपा से अनिल जैन के हमनाम वाले प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • रहली: कांग्रेस से ज्योति पटेलऔर अन्य पार्टी से भी हमनाम मैदान में हैं।
  • गाडरवारा: कांग्रेस और अन्य पार्टी से सुनीता पटेल नाम के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • जुन्नारदेव: एक सुनील उइके कांग्रेस और दूसरे हमनाम अन्य पार्टी से मैदान में हैं।
  • बिजावर: कांग्रेस से चरण सिंह यादव और दूसरे प्रत्याशी का नाम भी यही है।
  • भोपाल नरेला: कांग्रेस से मनोज शुक्ला और अन्य प्रत्याशी मनोज शुक्ला हैं।
  • इंदौर-1: संजय शुक्ला इंदौर एक से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, निर्दलीय प्रत्याशी भी हमनाम हैं।
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts