कारोबारी के बंगले पर डकैतो का धावा: कमरे से बाहर निकल जाते तो बदमाश कर देते दंपति की हत्या

कारोबारी के बंगले पर डकैतो का धावा: कमरे से बाहर निकल जाते तो बदमाश कर देते दंपति की हत्या
कमरे का दरवाजा बाहर से खोल , घर में बेखोफ घूमते हुए
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित कनक एवेन्यू में बुधवार तड़के नकाबपोश डकैतों ने कारोबारी के बंगले में घुसकर डकैती की कोशिश की। लिविंग रूम में तोड़फोड़ की आवाज से गृहस्वामी की पत्नी की नींद खुली और विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार निकालकर बेडरूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। घटना के दौरान कॉलोनीवासियों के जागने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू करते हुए चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

    घटना 24 जनवरी की रात करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। कारोबारी अनिल चांदसिंह जायसवाल, जिनका सांवेर रोड पर कारखाना है, ने पुलिस को बताया कि सात नकाबपोश बदमाश ताला तोड़कर बंगले में घुसे थे। शोर सुनकर दंपती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन कुछ देर बाद बदमाश दोबारा लौटे और सरिया, टामी व अन्य हथियारों से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान अनिल की पत्नी ने बेटी को फोन कर सूचना दी।

     

    बेटी ने कॉलोनी के गार्ड और पड़ोसियों को अलर्ट किया। लोगों के एकत्र होते ही बदमाश दीवार कूदकर भाग निकले। बाद में जानकारी सामने आई कि उसी रात बदमाशों ने कॉलोनी के दो अन्य मकानों में भी चोरी की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार बदमाश कोई सामान नहीं ले जा सके, लेकिन दरवाजा टूटने की स्थिति में दंपती पर हमला हो सकता था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में बाग टांडा गिरोह शामिल हो सकता है। कॉलोनी चारों ओर से खुली होने के कारण बदमाशों के खेतों के रास्ते आने-जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts