Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panna : बस अनियंत्रित होकर पलटी, यात्री और क्लीनर की मौत, 20 यात्री घायल

Follow on Google News
Panna : बस अनियंत्रित होकर पलटी, यात्री और क्लीनर की मौत, 20 यात्री घायल
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। सुबह लगभग 10 बजे ब्रजपुर थाना क्षेत्र के पन्ना-पहाड़ीखेरा रोड पर हुए इस हादसे में बस में सवार तक़रीबन 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

घायलों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस क्रमांक एमपी 19 पी 1812 सुबह सतना की ओर जा रही थी। भसूड़ा पंचायत अंतर्गत बुचुआ नाला के समीप यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। यात्री बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे की खबर लगते ही थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर और यातायात प्रभारी ज्योति दुबे मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला गया। इस दौरान जेसीबी की मदद भी ली गई। एक यात्री और क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts