Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिमझिम बारिश में निकली तिरंगा यात्रा, बुरहानपुर में गूंजे भारत माता के जयकारे

बुरहानपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कमल टॉकीज चौराहे से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं नेपानगर विधानसभा के नावरा और धुलकोट में भी तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें ग्रामीणों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
रिमझिम बारिश में निकली तिरंगा यात्रा, बुरहानपुर में गूंजे भारत माता के जयकारे
देशभक्ति के रंग में रंगा बुरहानपुर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा

बुरहानपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के साथ बुरहानपुर जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

कमल टॉकीज चौराहे से शुरू हुई यात्रा

बुरहानपुर में तिरंगा यात्रा कमल टॉकीज चौराहे से शुरू हुई। यहां से यात्रा गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक, जयस्तंभ और शिवकुमार सिंह चौराहे सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कमल टॉकीज चौराहे पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। रास्ते में रहवासियों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

/img/15/1786527502191

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा एएसपी प्रदीप शेंडे, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, सरकारी कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी मुजूमदार, एल्डरमैन चिंतामन महाजन और एमआईसी सदस्य भरत इंगले भी यात्रा में मौजूद रहे।

Breaking News

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी निकली तिरंगा यात्रा

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी मंगलवार को देशभक्ति का माहौल नजर आया। विधायक मंजू राजेंद्र दादू के नेतृत्व में नावरा और धुलकोट मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

/img/15/1786527633268

नावरा और धुलकोट में दिखा उत्साह

नावरा मंडल में तिरंगा यात्रा मेन बाजार से शुरू होकर संदीपनी विद्यालय तक पहुंची। वहीं धुलकोट मंडल में यात्रा दरबार भवन से शुरू होकर टंट्या मामा चौराहे तक निकाली गई। दोनों जगहों पर लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया।

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts