Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के बुरहानपुर में सड़क हादसा : 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल; इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी

Follow on Google News
MP के बुरहानपुर में सड़क हादसा : 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल; इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, सभी घायलों को एम्बुलेंस से बुरहानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। रॉयल ट्रेवल्स की यह बस इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। उसी दौरान बस शाहपुर थाना क्षेत्र में हादसा का शिकार हो गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बुरहानपुर से 45 किमी दूर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की सीमा लग जाती है। जसौन्दी के कलोरी घाट पर शनिवार सुबह चढ़ते समय बस आगे न जाते हुए अचानक रिवर्स होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार 45 में से 20 यात्री घायल हो गए। घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। एक यात्री ने कहा कि, मैं बस से नीचे उतरा था। बस गर्म हो रही थी, तभी चढ़ाई के कारण वह रिवर्स हो गई। बस में लगेज था, जिसे हटाकर बैटरी लगा रहे थे, तभी बस रिवर्स हुई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। https://twitter.com/psamachar1/status/1784101852789055800 ये भी पढ़ें- महाकाल के प्रसाद पैकेट पर विवाद : हाईकोर्ट ने मंदिर समिति को दी हिदायत, कहा- 3 महीने में निराकरण करें; जानें पूरा मामला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts